राष्ट्रीय ध्वज और उसके इतिहास से जुड़ी कुछ बातें...

हमारे राष्ट्र ध्वज तिरंगे और उसके इतिहास से जुडी कुछ बातें :-

1) 22 जुलाई 1947 से संविधान सभा द्वारा तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकारा गया था.

2) तिरंगे के तीनो रंगो में से केसरिया रंग त्याग और बलिदान , सफ़ेद रंग सत्य, शांति और प‌वित्रता तो हरा रंग समृद्धता का प्रतीक माना जाता हैं.

3) तिरंगे के बीचो बीच स्थित अशोक चक्र न्याय का प्रतीक होता हैं .

4) तिरंगे को पहली बार 7 अगस्त 1906 को कोलकाता के पारसी बागान चौक पर फहराया गया था.

5) पिंगली वेंकैया ने हरे और लाल रंग का इस्तेमाल करके 1921 में झंडा तैयार किया था. ये दोनों रंग हिन्दू और मुसलमान समुदाय के प्रतीक थे इसलिए दोनों रंगो को झंडे में शामिल किया गया था.

6) इसके बाद गांधीजी के सुझाव के बाद सफ़ेद रंग की पट्टी और चक्र को शामिल किया गया जो की अन्य समुदाय के साथ देश की प्रगति के प्रतीक थे.

7) आधिकारिक तोर पर कांग्रेस द्वारा 1931 में तिरंगे को अपनाया गया था.

8) झंडे को तैयार करने के लिए खादी के कपड़े का इस्तेमाल किया जाता हैं.

9) अभी तक का सबसे बड़ा झंडा फरीदाबाद शहर में फहराया गया जिसका वजन 48 किलो , आकार 96x64 फीट और उंचाई 75 मीटर थी.

10) पहली बार 1984 में अपोलो-15 से अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय राकेश शर्मा ने अपने स्पेस सूट पर तिरंगे को एक पदक के तौर पर लगाया.

11) माउंट ऐवरेस्ट पर पहली बार 29 मई 1953 को पहली बार तिरंगा लहराया गया जोकि तेनजिंग नोर्गे ने फहराया था .

Related News