केंद्रीय मंत्री ने दी उल्टे राष्ट्र ध्वज को सलामी

हरदोई : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा हरदोई के एक कार्यक्रम में शिरकत की गई। उनका कार्यक्रम में पहुंचना विवाद का विषय बन गया। दरअसल उन्होंने उल्टे राष्ट्रध्वज को ही सलामी दे दी। राष्ट्रध्वज के अपमान को लेकर सोश्यल मीडिया समेत सभी जनमाध्यमों में चर्चा की जा रही है। इस मामले में जिले का कोई अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार हरदोई के सुरसा ब्लाॅक में मौजूद मलिहामऊ गांव में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा विद्यालय का शिलान्यास किया गया। बालविद्या भवन में आयोजित किए गए कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री सुश्री ईरानी पहुंची। कार्यक्रम में उन्होंने ध्वजारोहण किया।

जिसके बाद तिरंगे की गांठ नहीं खुल पाई। तिरंगा बंधा रहा और लटकता ही रहा। तिरंगे पर सभी की नज़रें जमी रहीं। मगर तिरंगा उलटा ही लटका रहा। स्मृति ईरानी द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। हालांकि अभी तक इस पर विवाद नहीं हुआ है लेकिन इस पर विवाद की पूरी संभावना बन रही है। 

Related News