इस कारण खुद का वोट ही नहीं डाल पाये दिग्विजय सिंह

 

भोपाल : देश में छठवें और मध्यप्रदेश के तीसरे चरण में आठ संसदीय क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। इन सीटों पर कुल 138 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय क्षेत्र में है। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मैदान में हैं। यहां से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढ़ेर

नहीं मिली प्रशासन की अनुमति 

जानकारी के मुताबिक भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के वोट डालने राधौगढ़ नहीं जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें आज सुबह हेलिकॉप्टर से मतदान करने राजगढ़ जाना था लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। सूत्रों कि माने तो दिग्विजय सिंह अगर कार से राधौगढ़ जाएंगे तो समय ज्यादा लगेगा। इसलिए संभव है कि वे मतदान करने नहीं जाएं। बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब दिग्विजय सिंह वोट नहीं डाल पाएंगे।

मेंटेनेंस के चलते लुधियाना-अंबाला रेलवे रूट होगा प्रभावित, इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

इसी के साथ मतदान केंद्रों का जायजा लेने निकले दिग्विजय सिंह ने कहा है कि निर्वाचन आयोग की तैयारियां ठीक तरह से नहीं होने के कारण मतदाता परेशान हो रहे हैं। मतदान केंद्रों पर पीने तक का पानी नहीं हैं। वही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने परिवार सहित अपने गांव जैत में किया मतदान। वही मशीन में खराबी की वजह से कई जगह समय पर मतदान शुरू नहीं हो पाया।

घाटी में अचानक बदला मौसम, बारिश के साथ हुई जमकर बर्फ़बारी

खड़े ट्रक से जा टकराई अनियंत्रित बाइक, चालक की दर्दनाक मौत

पटियाला में शार्ट सर्किट के चलते आग की चपेट में आये 15 से अधिक गांव

Related News