भाजपा धर्म को रख रही देश से ऊपर

चेन्नई : माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धर्म आधारित राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार धर्म विशेष को महत्व दे रही है। इससे भारत मे असहिष्णुता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू और हिंदूत्ववादी विचारधारा को ही सच्चा राष्ट्रवादी कह रही है। वह अपने देश से ऊपर धर्म विशेष को रखने के लिए बाध्य कर रही है।

यह अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे तो देश की स्वाधीनता पर संकट मंडराने लगेगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह से दादरी कांड हुआ मवेशी के व्यापार करने को लेकर दो लोगों को फांसी पर लटका दिया गया इस तरह से तो देश में अराजकता फैलेगी और धर्म देश से भी अधिक ऊपर हो जाएगा।

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने बीआर आंबेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में भागीदारी की। इस दौरान उन्होंने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा धर्म आधारित राजनीति कर रही है। ऐसे में देश फासिस्ट भी हो सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की चेतावनी पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। 

Related News