सिंगर आकांक्षा ने लगाए पति पर प्रताड़ना के आरोप

इंदौर/मध्यप्रदेश : इंदौर शहर की एक गायिका आकांक्षा जाचक ने अपने ही पति पर शारीरीक और मानसिकतौर पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। यही नहीं गायिका आकांक्षा ने आरोप लगाया कि उसके पति के कई महिलाओं और युवतियों के साथ अवैध संबंध थे। मामले को लेकर उन्होंने अपने पति के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की बात तक कही है, मिली जानकारी के अनुसार आकांक्षा जाचक ने गुजरात के संगीतकार मयूर सोनी के साथ दिसंबर 2013 में कोर्ट मैरिज की थी। बीते वर्ष उसने अपने पति से दूरी बनाते हुए तलाक को लेकर अर्जी दी। आकांक्षा ने मयूर के विरूद्ध क्रिमिनल आॅफेंस का मामला दर्ज करवाने की बात कही है, मामले को लेकर आकांक्षा ने क्षेत्र के लोकप्रिय समाचारपत्रों और मीडिया को पति मयूर द्वारा किए जाने वाले र्दुव्यवहार के बारे में बताया।

आकांक्षा ने कहा कि मयूर से शादी करने के बाद उसे पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। यही नहीं मयूर ने कई लड़कियों से संबंध बना रखे हैं। जब आकांक्षा ने उसका विरोध किया तो वह उससे रूखा व्यवहार करने लगा और उसके साथ मार- पीट भी की। मयूर ने धमकी दी कि यदि उसने वहां से भागने का प्रयास किया तो वह उसे जला देगा। यही नहीं उसे पाकिस्तान तक भिजवाने की बात कही गई, किसी तरह आकांक्षा इंदौर पहुंची। यहां पहुंचकर उसने पुलिस में शिकायत की और वर्ष 2014 में उसने तलाक के लिए अर्जी दी। लगातार 6 महीनों तक मयूर को न्यायालय के नोटिस दिए गए मगर वह कभी न्यायालय में नहीं आया, जब मीडिया ने मयूर सोनी से इस बारे में सवाल किए तो उसने कहा कि आकांक्षा को पहले से पता था कि उसकी पहले से ही शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। वह उसे ले जाने के लिए इंदौर भी आया था लेकिन आकांक्षा ने साथ में चलने से इंकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि आकांक्षा जाचक के नाम लगातार 61 घंटे गाने का विश्व रिकाॅर्ड कायम है।

Related News