गर्भावस्था मे तनाव मुक्त रहने के आसान उपाय

मां बनना हर महिला के लिए सबसे खुशी का पल होता है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान कई महिलाएं बहुत तनाव में रहती है। इसके पीछे कई कारण होते है जैसे अपने शिशु के स्वस्थ और पालन के बारे मे चिंता या आगामी प्रसव या फिर इस बात की चिंता की आप प्रसव के बाद अपने आप को कैसे संभालेगी। कभी-कभी तो आर्थिक हालत के बारे मे भी चिंता होती है कि आप एक नए बच्चे के साथ जुड़े सरे खर्चो को किस तरह पूरा करेंगी। आपको चिंतित करने  वाली बाते कुछ भी हो, लेकिन आपको अपनी भावनाओ पर काबू पाना सीखना होगा। 

गर्भावस्था मे तनाव मुक्त रहने के आसान लेकिन असरदायक उपाए

खुश और सकारात्मक रहिए

गर्भावस्था मे जितना हो सके मुस्कुराए। एक मुस्कान आपकी खुशी को और बढ़ा सकती है, तो प्रेगनेंसी मे स्वस्थ और खुश रहने के लिए खूब मुस्कुराइए। गर्भावस्था के दौरान खुश रहने का एक पहलु यह भी है कि आप गर्भावस्था के अनुभवों को हमेशा सहेज के रख सकती है। ऐसे वक्त मे आप अपने लिए ब्लॉग लिख सकती है। तस्वीरें खीच कर रख सकती है। इस तरह के उपायों को अपनाकर आप गर्भावस्था के चुनौतीपूर्ण समय मे खुश और सकारात्मक बनी रह सकती है। 

व्यायाम करें 

कई महिलाएं इस वक्त मे अपने आहार के प्रति बहुत सहज रहती है और वो अच्छी तरह अपने खान-पान का ख्याल रखती है। लेकिन वो व्यायाम पर इतना  ध्यान नहीं देती है। आहार और व्यायाम इन दोनों चीज़ो का संतुलन आपको स्वस्थ बनाए रखता है। आप स्वस्थ रहेगी तो अधिक सक्रिय और सकारात्मक रहेंगी। इससे आपको इस बात का अहसास होता है कि परिस्थितिया आपके नियंत्रण मे है। आपको इस दौरान हल्के व्यायाम करना चाहिए। 

अपनी फ़िक्र करें 

मां बनना आपके लिए बेहद खुशी भरा समय होता है। याद रखे प्रेग्नेंट लेडी को अपनी चिंता जरूर करना चाहिए। दुसरो को खुश रखने के लिए खुद को दुखी न करें। इसके स्थान पर अपनी जरुरतो का ध्यान रखे और देखे की आपको क्या चाहिए। अपनी चिंता करे, मसाज करे, मैनीक्योर करवाएं या कुछ भी ऐसा काम करे, जो आपको तनाव मुक्त और खुश रख सके। 

मालिश करवाएं 

गर्भावस्था मे मालिश करवाना तनाव से मुक्ति पाने का एक उत्क्रिस्ट तरीका है। अगर आप सुगंधा उपचार या सुगन्धित तेलों का इस्तेमाल कर रही है तो यह सुनिश्चित करना जरुरी है की वे गर्भावस्था मे इस्तेमाल के लिए सुरक्षित है कि नहीं, क्योकि उनमे से कुछ तेल पहली या तीसरी तिमाही के लिए उपयुक्त नहीं  होते है। 

Related News