आकर्षण का केंद्र होती है श्री महाकालेश्वर की गेर

उज्जैन/इंदौर। रंगपंचमी का पर्व मालवा में उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में यहां पर सभी रंगों में सराबोर होते हैं। सौहार्द का यह पर्व लोगों में उमंगभर देता है। यह पर्व जहां उल्लासित वातावरण के बीच मनाया जाता है वहीं परंपरागत तौर पर गेर भी निकाली जाती है।

जहां इंदौर में परंपरागत गेर की तैयारियां की गईं वहीं उज्जैन में भी कार्तिक चैक क्षेत्र, सिंहपुरी, महाकाल, दानीगेट, ढाबारोड़ आदि क्षेत्रों में गेर की तैयारियां की गईं।

यहां विभिन्न समाजों के ही साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर की गेर आकर्षण का केंद्र होती है। गेर में पवित्र निशानों को पूजन कर शामिल किया जाता है। उत्साहित युवा रंग में सराबोर होकर झूमते हुए गेर में शामिल होते हैं इस दौरान कई लोग अपने हुनर का परिचय देते हुए करतब भी दिखाते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर की गेर में भी श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल होते हैं। इस दौरान जहां केसरिया ध्वज लहराए जाते हैं वहीं लोगों पर रंग गुलाल उड़ाया जाता है।

महाकाल मंदिर में संध्या आरती पश्चात होलिका का दहन

महाकाल मन्दिर की दानपेटी से 11 लाख की दानराशि प्राप्त

 

 

 

Related News