आकर्षक है श्री गजलक्ष्मी मंदिर

देशभर में दीपावली की रौनक नज़र आ रही है। कई ऐसे शहर हैं जहां पर बाजार सजकर तैयार हैं। मगर दीपावली पर्व की रौनक देशभर के मंदिरों में नज़र आ रह है। उज्जैन के नई पेठ स्थित श्री गजलक्ष्मी मंदिर में भी दीपावली की रौनक नज़र आ रही है। इस मंदिर में जहां माता की मूर्ति विशेषतौर पर श्रृंगारित की जाती है तो दूसरी ओर अतिप्राचीन मूर्ति के दर्शनों से पुण्यलाभ मिलता है।

मंदिर में एक श्रीयंत्र स्थापित है। यह श्रीयंत्र कांच से निर्मित है। पूरी तरह से वैज्ञानिक आधार पर बने श्रीयंत्र को पूजन विधि द्वारा स्थापित किया गया है।

मंदिर दीपावली के अवसर पर बेहद आकर्षक लगता है। मंदिर में माता लक्ष्मी जी ऐरावत हाथी के समान सफेद हाथी पर विराजमान हैं। यह माता की एक दुर्लभ मूर्ति है। इस मूर्ति के पास भगवान श्री विष्णु की दशावतार मूर्ति भी प्रतिष्ठापित है। इसमें भगवान विष्णु के दसों अवतारों का वर्णन है।

Related News