6 या 7, कब है जन्माष्टमी, यहाँ दूर करें हर कन्फ्यूजन

प्रत्येक वर्ष भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का अत्याधिक महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन प्रभु श्री कृष्ण तका जन्म हुआ था। प्रभु कृष्ण विष्णु जी के 8वें अवतार माने जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन मंदिर से लेकर हर घर में कृष्ण जन्म और पूजा की विशेष तैयारी की जाती है। रात्रि के 12 बजे कान्हा जी का जन्म करवाया जाता है विधि-विधान के साथ उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। मथुरा-वृंदावन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की विशेष रौनक देखी जाती है। 

6 या 7 सितंबर कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी 2023? प्रत्येक वर्ष की प्रकार इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि को लेकर श्रद्धालुओं में आसमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी का त्यौहार दो दिन मनाया जाता है। एक दिन गृहस्थ जीवन वाले और दूसरे दिन वैष्णव संप्रदाय वाले जन्माष्टमी मनाते हैं। आपको बता दें कि 6 और 7 सिंतबर दोनों दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। गृहस्थ जीवन जीवन वाले 6 सितंबर एवं वैष्णव संप्रदाय 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।

शुभ मुहूर्त भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ- 6 सितंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 27 मिनट से  कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि समापन- 7 सितंबर 2023 को दोपहर 04 बजकर 14 मिनट पर  रोहिणी नक्षत्र-  6 सितंबर को सुबह 09 बजकर 20 मिनट से 7 सितंबर सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक   जन्माष्टमी का महत्व:- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने से संपूर्ण इच्छाओं की पूर्ति होती है। इस दिन विधिपूर्वक यशोदा नदंन की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं जिन दंपतियों की संतान की चाह है वे जन्माष्टमी की दिन लड्डू गोपाल की उपासना अवश्य करें। साथ ही उन्हें माखन, दही, दूध, खीर, मिश्री और पंजीरी का भोग भी लगाएं। 

चंद्रयान -3 की चंद्र लैंडिंग: जानिए विभिन्न धर्मों में क्या है चाँद का महत्त्व

एकादशी पर इस पूजा-विधि से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न

कब है श्रावण पुत्रदा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Related News