पठानकोट आतंकी हमले से कांग्रेस को मिला नया जीवन

मुंबई : शिवसेना द्वारा अपने सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी पर हमला कर दिया गया है। शिवसेना ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पठानकोट में आतंकी हमले को जिस तरह से हैंडल कर रही है। इस तरह से कांग्रेस को नया जीवन मिल रहा है। शिवसेना द्वारा अपने मुखपत्र सामना में लिखा गया कि पठानकोट के हमले के बाद स्थिति पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गई है। देश के सैनिक शहीद हो गए। हालांकि कांग्रेस को इस तरह के हमले से नया जीवन मिला है। यह अच्छा संकेत नहीं रहा।

शिवसेना द्वारा आरोप लगाया गया कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी गलतियां कर रही हैं। जो कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन द्वारा की जा रही है। कांग्रेस को फिर से बल देने के लिए यदि कोई जिम्मेदार है तो वह है BJP। संपादकीय में कहा गया कि मृतप्राय हो चुकी कांग्रेस में फिर से नया जीवन मिल गया।

शिवसेना द्वारा कहा गया कि लोगों द्वारा किया जाने वाला आंकलन चिंता की बात है। अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण, समान नागरिक संहिता, हिंदुत्व, भ्रष्टाचार और पाकिस्तान जैसे मसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की हालत कमजोर होती जा रही है। शिवसेना ने चेतावनी दी है कि 70 के दशक में इमरजेंसी के बाद हुए नुकसान के बाद कांग्रेस ने फिर वापसी की थी। कांग्रेस वापसी करने के लिए भी जानी जाती है।

Related News