जेलों की सुरक्षा को लेकर चिंता में शिवराज

भोपाल :  प्रदेश की जेलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान चिंतित है। उन्होंने सोमवार को जेल विभाग के अधिकारियों से कहा है कि जेलों की सुरक्षा व्यवस्था न केवल चाक चैबंद हो वहीं सुरक्षा में मापदंडों का भी सख्ती से पालन किया जाये। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जेल विभाग की समीक्षा की।

अधिकारियों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि जेलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही उपलब्ध संसाधनों का बेहतर ढंग से उपयोग किया जाना चाहिये। मुख्यमंत्री ने जेलों के संचालन व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से जानकारी हांसिल की और कहा कि जो भी योजनाएं बनाई गई है, उन्हें शीघ्र ही संचालित करना शुरू कर दिया जाये। समीक्षा बैठक में जेल मंत्री कुसुम महदेले, मुख्य सचिव बीपी सिंह समेत अन्य कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरक्षा को लेकर जेलों में किए जाएंगे कड़े इंतजाम

ISIS कर रहा है सऊदी की जेलों में हमला

Related News