ओवैसी के दिमाग पर चढ़ा है पाकिस्तान का रंग

महाराष्ट्र/मुंबई : शिवसेना ने एक बार फिर अपने मुखपत्र सामना में ओवैसी की कारगुजारियों का विरोध किया है। शिवसेना ने आवैसी बंधुओं पर अपने स्वर तीखे करते हुए कहा कि वे संभाजी नगर से भगवा झंडा उतारकर हरा झंडा फहराना चाहते हैं। ओवैसी के दिमाग में पाकिस्तान का हरा रंग ही चढ़ा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के संभाजी नगर और नवी मुंबई के महानगर निगमों में मतदान को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। मामले में शिवसेना द्वारा भरोसा जताया गया है कि चुनावों के परिणाम शिवसेना के साथ भाजपा के पक्ष में ही होंगे। महाराष्ट्र के लिहाज से भगवान फहराया जाना बहुत महत्वपूर्ण है।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र में उल्लेख किया है कि ओवैसी अपनी पैठ मुंबई मे जमाकर मुस्लिमों को बरगलाने का प्रयास करना चाहते हैं। मगर मुंबई की बांद्रा सीट से हुए उपचुनाव में जनता ने ओवैसी को नकारकर उसे धूल चाटने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि छोटी धारावी मे मिनी पाकिस्तान सा माहौल नज़र आने लगा है।
शहर में चोरी, सेंधमारी, डकैती आदि घटनाऐं बढ़ गई हैं। बांग्लादेशी मुंबई में बसते जा रहे हैं और किसी का इस ओर ध्यान नहीं है। जनता के निणर्य से इन समस्याओं का हल निकल सकता है।

Related News