शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी एनीथिंग बट खामोश की हुई लाॅन्चिंग

मुंबईः बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा की करारी हार की ओर इशारे करते हुये सिन्हा ने अपनी चुपी तोड दी। और एक बार फिर नमों पर निशाना साधते हुये सिन्हा ने कहा कि मन की बात कोई ओर करता है। ‘मैं तो दिल की बात करता हॅू‘।

भाजपा सांसद सिन्हा आये दिन अपने ब्यान को लेकर चर्चा में बने रहते है। आपकों बता दे कि मुबई में अपनी आत्मकथा 'एनीथिंग बट खामोश' के लाॅन्चिंग मोके पर सिन्हा ने मोदी की सरकार को अपना निशाना बनाते हुये प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के रेडियों पर आने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' की ओर ईशारा करते हुए काफी अलोचना की। बुक लाॅन्च के दोरान बड़े-बड़े सितारे देखने को मिले। इनमें सबसे खास अभिताभ बच्चन नजर आये।

मोके पर सिन्हा की बेटी सोनाक्षी और उनकी पत्नी पूनम भी मोजूद थी। अपनी पुस्तक का विमोचन करते हुये शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि, कोई समय था जब अभिताभ और मेरे बीच में दरार आ गई थी, पर आज हम दोनों अच्छे दोस्त है। और सिन्हा बोले कि मैने अपनी यह बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' में वह सारी बाते लिखी है। की किस कारण हम दोनो के बीच यह तनाव आया था। इतना ही नही उन्होंने इस किताब में कई राज साझा किये।

Related News