विधान परिषद के परिणाम से ओवर काॅन्फिडेंट न हो NDA

पटना : बिहार विधान परिषद के चुनावों में एनडीए को अच्छे परिणाम मिलने पर एनडीए यह न समझे कि विधानसभा में भी उसकी जीत होगी। एमएलसी का चुनाव आम चुनाव नहीं होता। यह परिणाम तो किसी के पक्ष में ही नहीं रहा इसलिए एनडीए को ओवर काॅन्फिडेंट होने की जरूरत ही नहीं है। यह बात हाल ही में लोकप्रिय फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि एनडीए को अतिआत्मविश्वास मेंनहीं रहना चाहिए। विधान सभा चुनाव के लिए एनडीए को अलग गठजोड़ करना पड़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा लालू प्रसाद यादव और नीतिश कुमार की जोड़ी को मजबूत करार दिया गया। उन्होंने कहा कि नीतिश के पास अच्छा जनाधार है। एनडीए को इसे ध्यान में रखना होगा। हालांकि उन्होंने खुद को सीएम पद से अलग बताया वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी नेता यहां आकर चले गए हैं वे प्रचार में भी जुट चुके हैं मगर उन्हें अभी भी रणनीति बनाने की जरूरत है। वेअपनी रणनीति बना लेंगे उसके बाद शत्रुघ्न अपना कदम उठाऐंगे।

Related News