PM ने संभावना जगाई लेकिन जो अर्जित किया उसमें बहुत अंतर रहा : शशि थरूर

जयपुर : कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभावना तो बहुत बताई, लोगों के दिलों में आस जगाई लेकिन जो उन्होंने अर्जित किया उसमें बहुत अंतर है। मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा कि जयपुर में कार्यक्रम को संबोधित किया गया। इस दौरान वाकपटुता और वास्तविकता में बहुत अंतर बताया गया। मामले को लेकर कहा गया कि जब चिकित्सक किसी बीमारी का पता लगाए तो उसे ठीक करने के लिए उचित दवा के पर्ची पर लिखकर उसका उपचार नहीं करे तो उसका कोई अर्थ नहीं होता है। इस दौरान थरूर द्वारा पाकिस्तान को लेकर भी टिप्पणी की गई।

जिसमें यह कहा गया कि पाकिस्तान के आंतरिक मामले को लेकर समाधान जरूर निकाला जाना चाहिए। नागरिक शक्ति में वृद्धि हो व सेना की शक्ति में कमी आए। दरअसल उनके कहने का अर्थ था कि वहां लोकतंत्र के मत को तवज्जो न देत हुए सेना के अधिकारियों और सैन्य नेतृत्व की सुनी जाती है। भारत वह देश है जहां सेना देश के लिए है मगर पाकिस्तान सेना का देश है। भारत में सामान्य नागरिक सेना में भर्ती होता है और देश की रक्षा करता है। मगर पाकिस्तान में लोग सेना में दाखिल होते हैं, वे देश को चलाते हैं। 

Related News