PM ने की शशि कपूर की तारीफ

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हिंदी फिल्मों के जाने-माने वरिष्ठ अभिनेता शशि कपूर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "बहुमुखी प्रतिभा के धनी और अपने जमाने के बेहद चाहे जाने वाले अभिनेता शशि कपूर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करते देखना अद्भुत है। उन्हें ढेरों बधाइयां।"

77 वर्षीय शशि कपूर को मुंबई में प्रख्यात पृथ्वी थियेटर में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।

Related News