BCCI में होंगे नए बदलाब, अब नियुक्त होगा 'लोकपाल'

मुंबई : शशांक मनोहर वर्तमान महीने में दोबारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष नियुक्त किये गए है और उन्होंने पद की जिम्मेदारी लेने के बाद BCCI में कुछ नए बदलाब किये है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शशांक मनोहर 9 नवंबर को अपने मुख्यालय में बुलाई जानी वाली वार्षिक आम बैठक में लोकपाल की नियुक्ति करने की तैयारी पूर्ण कर ली है। नैतिक अधिकारी या लोकपाल का पद वार्षिक आम बैठक में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ‘मेमोरेंडम ऑफ रूल्स एंड रेगुलेशन’ में प्रस्तावित बड़े बदलाव में से एक है।   प्रस्तावित नियम के तहत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आमसभा ‘प्रशासक द्वारा हितों के टकराव और अनुशासन या गलत आचरण या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नियम और शर्तों के उल्लंघन जैसी समस्या को निपटारा करने के लिए’ लोकपाल की नियुक्ति करेगी।   नियम और शर्तों में एक बेहद अच्छा बदलाव भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष के राष्ट्रीय चयन पैनल द्वारा चुनी गई प्रत्येक टीम को मंजूरी देने से संबंधित भी है। वर्तमान नियम और शर्तों के तहत चयन समिति द्वारा चुनी गई टीम के संयोजन को अध्यक्ष से मंजूरी मिलनी चाहिए। 

Related News