शरद पूर्णिमा की रात जरूर करें यह उपाय, चमक उठेगी किस्मत

हर साल शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 19 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इन उपायों को करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा और आप अमीर बन जाएंगे।

- धार्मिक मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी में बैठने से लोगों को सभी शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है जिन्हें भी सांस संबंधी बीमारी है उन्हें सबसे अधिक लाभ होता है।

- कहा जाता है शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी अमृत समान होती है। ऐसे में शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्र दर्शन करने और चंद्रमा का त्राटक (टकटकी से देखना) करने से नेत्र संबंधी सारे रोग दूर होते हैं।

- कहते हैं शरद पूर्णिमा के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से कुवांरी लड़कियों को मनचाहा और सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।

- कहा जाता है शरद पूर्णिमा को दूध और चावल की खीर बनाकर रात में चंद्रमा की रोशनी रखने और सुबह खाने से रोग प्रतिरोधकता में वृद्धि होती है।

- कहते हैं शरद पूर्णिमा के दिन जागरण करने और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और सुख समृद्धि आती है।

- कहा जाता है शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें गुलाबी रंग के फूल और इत्र, सुंगध अवश्य अर्पित करने से घर धन-धान्य से भर जाता है।

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

19 अक्टूबर को है शरद पूर्णिमा, सुख-समृद्धि के लिए करें यह खास उपाय

Related News