शराबी और डॉक्टर

शराब की लत से प्रेशान एक शख्स डॉक्टर के पास गया और बोला, "डॉक्टर साहब मेरी शराब छुडाओ।"

डॉक्टर ने पूछा: रोजाना कितनी पीते हो?

शराबी बोला: चार पैग।

डॉक्टर बोला: धीरे-धीरे एक पैग कम कर दो।

शराबी एक हफ्ते बाद डॉक्टर के पास पहुंचा।

डॉक्टर ने पूछा: अब कितनी शराब पीते हो?

शराबी ने जवाब दिया: तीन पैग।

डॉक्टर ने कहा: अब एक पैग और कम कर दो।

दो हफ्ते बाद शराबी फिर डॉक्टर के पास गया।

डॉक्टर ने पूछा: अब कितनी पीते हो मेरे भाई।

शराबी बोला: सर दो पैग।

डॉक्टर ने बोला: बस अब एक पैग और कम कर दो।

शराबी ने उदास होकर जवाब दिया: सॉरी डॉक्टर साहब पूरी बोतल को एक पैग में तो नहीं खत्म कर सकता मैं।

Related News