UP के उपलोकायुक्त बने शंभू सिंह यादव

लखनऊ : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शंभू सिंह यादव ने उत्तरप्रदेश के उपलोकायुक्त पद की शपथ ली। उत्तरप्रदेश में उपलोकायुक्त की नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है। राज्यपाल राम नाईक ने पद और गोपनीयता की शपथ उपलोकायुक्त शंभू सिंह यादव को दिलवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विशेषतौर पर मौजूद थे। दूसरी ओर राज्यपाल राम नाईक ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शंभू सिंह यादव को उपलोकायुक्त के पद पर आसीन करने की स्वीकृति दी थी।

गौरतलब है कि शंभू सिंह सपा के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के समीप माने जाते हैं। मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री कार्यालय के दौरान वे विशेष सचिव भी रहे हैं। उनको सरकार के करीबी होने के चलते तीन बार सेवा विस्तार दिया गया है।

दरअसल प्रदेश के लोकायुक्त पद पर नई नियुक्ति की जाना थी। इस पद पर पहले स्वतंत्र सिंह नियुक्त थे। वे वर्ष 2007 को नियुक्त हुए इसके बाद 2015 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। हालांकि लोकायुक्त और यूपी लोकायुक्त एक्ट में संशोधन के कारण वे अपने पद पर बने हुए थे।

रेप पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मिलने से किया इन्कार

शीला ’रिजेक्टेट माल’ इसलिये बैठा दिया यूपी में

Related News