शम्भू सिंह यादव बने यूपी के उपलोकायुक्त

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सेवानिवृत्त नौकरशाह शम्भू सिंह यादव को राज्य का उपलोकायुक्त नियुक्त कर दिया। राजभवन की ओर से जो बयान जारी किया गया उसके अनुसार नाईक ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शम्भू सिंह यादव को उत्तरप्रदेश लोकायुक्त तथा उपलोकायुक्त अधिनियम 1975 में उल्लिखित प्रावधानों के अंतर्गत राज्य का नया उपलोकायुक्त नियुक्त किया।

दरअसल उपलोकायुक्त नियुक्ति से जुड़ी फाईल को राज्यपाल के अनुमोदन हेतु राजभवन भेज दिया गया। उपलोकायुक्त पद पर बीते वर्ष स्वतंत्र सिंह का कार्यालय खत्म हो गया। ऐसे में उपलोकपाल का पद खाली ही था।

ऐसे में वर्ष 1997 बैच के आईएएस अधिकारी यादव 3 वर्ष से पूर्व सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें सेवा विस्तार दिया जा रहा है। इस समय वे मुख्यमंत्री के सचिव हैं।

Related News