सेरेना विलियम्स विश्व रैंकिंग में है NO.1

न्यूयार्क : अमेरिकी महिला टेनिस स्टार और दुनिया की नबंर एक की टेनिस खिलाडी सेरेना विलियम्स बीते दिन यानि कि सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (WTA) की ताजा रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अपना कब्ज़ा जमाये हुए हैं। पोलैंड की एग्निएज्का रादवांस्का ने हाल ही में बेलिंडा बेंसिक को हरा टोरे पैन पैसिफिक ओपन खिताब हासिल करके फिर से शीर्ष-10 में जगह बना ली है।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, सर्बिया की स्टार खिलाड़ी येलेना यांकोविच जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल से बाहर होने के बावजूद तीन स्थानों की छलांग लगाकर नौवें स्थान पर पहुंच गई है।

स्पेन की उभरती स्टार गारबाइन मुगुरुजा और कार्ला सुआरेज नैवरो क्रमश: आठवें और 10वें स्थान पर बरकार हैं।

WTA की ताजा रैंकिंग :- 1. सेरेना विलियम्स (अमेरिका) - 11,500 अंक 2. सिमोना हालेप (रोमानिया) - 6,780 अंक 3. मारिया शारापोवा (रूस) - 5,691 अंक 4. पेत्रा क्वितोवा (चेक गणराज्य) - 4,396 अंक 5. लूसी सफारोवा (चेक गणराज्य) - 3,525 अंक 6. फ्लाविया पेनेटा (इटली) - 3,317 अंक 7. एग्निएज्का रादवांस्का (पोलैंड) - 3,190 अंक 8. गारबाइन मुगुरुजा (स्पेन) - 3,116 अंक 9. एना इवानोविक (सर्बिया) - 3,070 अंक 10. काला सुआरेज नैवरो (स्पेन) - 3,070 अंक

Related News