ऋषि पंचमी से लेकर पितृमोक्ष अमावस्या तक, यहाँ जानिए सितंबर में आने वाले त्योहारों की लिस्ट

हिंदू कैलेंडर के अनुसार सितंबर 2022 में भादौ और आश्विन मास रहेंगे। जी हाँ और इस महीने के शुरूआती दिनों में 10 दिवसीय गणोशोत्सव मनाया जाएगा। वहीं इसके बाद 16 दिनों तक श्राद्ध पक्ष रहेंगे। उसके बाद शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएगी। इन सभी के बीच में ऋषि पंचमी, मोरयाई छठ, राधाष्टमी, अनंत चतुर्दशी, इंदिरा एकादशी और पितृ मोक्ष अमावस्या जैसे कई बड़े पर्व भी मनाए जाएंगे। इन सभी के अलावा सितंबर 2022 में और भी कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे, जिसकी लिस्ट आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं। 

सितंबर 2022 के त्यौहार- 1 सितंबर 2022, गुरुवार- ऋषि पंचमी 2 सितंबर 2022, शुक्रवार- मोरयाई छठ, संतान सातें 3 सितंबर 2022, शनिवार- राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ 5 सितंबर 2022, सोमवार- तेजादशमी 6 सितंबर 2022, मंगलवार- जलझूलनी एकादशी 8 सितंबर 2022, गुरुवार- ओणम, प्रदोष व्रत 9 सितंबर 2022, शुक्रवार- अनंत चतुर्दशी, व्रत पूर्णिमा 10 सितंबर 2022, शनिवार- श्राद्ध पक्ष आरंभ 13 सितंबर 2022, मंगलवार- अंगारक चतुर्थी 17 सितंबर 2022, शनिवार- महालक्ष्मी व्रत 18 सितंबर 2022, रविवार- जिऊतिया व्रत 19 सितंबर 2022, सोमवार- मातृ नवमी, अविधवा श्राद्ध 21 सितंबर 2022, बुधवार- इंदिरा एकादशी 23 सितंबर 2022, शुक्रवार- प्रदोष व्रत 24 सितंबर 2022, शनिवार- चतुर्दशी श्राद्ध, शिव चतुर्दशी व्रत 25 सितंबर 2022, रविवार- पितृमोक्ष अमावस्या, स्नान-दान अमावस्या 26 सितंबर 2022, सोमवार- शारदीय नवरात्रि आरंभ 29 सितंबर 2022, गुरुवार- विनायकी चतुर्थी व्रत 30 सितंबर 2022, शुक्रवार- उपांग ललिता व्रत

10 सितंबर तक रहेगा भाद्रपद मास- आप सभी को बता दें कि हिंदू पंचांग का छठा महीना भादौ 10 सितंबर तक रहेगा, इसके बाद आश्विन मास आरंभ हो जाएगा। जी हाँ और ये दोनों ही महीने धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत खास है क्योंकि ये चातुर्मास के अंतर्गत आते हैं। हालाँकि इन दोनों महीनों में विवाह आदि मांगलिक कार्य करने की मनाही है। आपको बता दें कि 10 दिवसीय गणेशोत्सव भादौ मास में मनाया जाएगा, वहीं 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष आश्विन मास में मनाया जाएगा।

10 सितंबर से शुरू हो रहा है पितृपक्ष, जानिए इस दौरान क्यों हैं तर्पण जरुरी

27 अगस्त को है शनैश्चरी अमावस्या, 18 साल बाद बनेगा शुभ संयोग

भूल से भी घर में नहीं लगाने चाहिए ये पौधे वरना रहता है आत्माओं का साया

Related News