ज्यूरिख : अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (FIFA) की नैतिक समिति ने भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रहे FIFA प्रमुख सैप ब्लेटर और यूरोपियन फुटबाल संघ (यूएफा) के अध्यक्ष माइकल प्लातिनी पर 8 साल का बैन लगा दिया गया है। इस बैन के आलावा ब्लेटर और प्लातिनी की फीफा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी की सदस्यता भी समाप्त हो गई। सैप ब्लेटर और माइकल प्लातिनी आने वाले साल 26 फरवरी को होने वाले फीफा अध्यक्ष पद के चुनाव के दावेदार थे। सैप ब्लेटर और माइकल प्लातिनी पर इससे पहले 3 महीने का बैन लगा दिया था। FIFA की नैतिक समिति ने अपनी जांच में सामने आया की पाया कि सैप ब्लेटर और माइकल प्लातिनी ने अपने-अपने पद का सही उपयोग नहीं किया और दोनों ने अपने -अपने पद दुरुपयोग करते हुए फीफा के नैतिक नियमों का उल्लंघन किया। FIFA की नैतिक समिति ने जांच समिति ने कहा कि सैप ब्लेटर और माइकल प्लातिनी ने जिम्मेदारी से कर्तव्य नहीं निभाया।