यूएन सिक्युरिटी काउंसिल के लिए इटली का हुआ चयन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सुरक्षा परिषद की सीट हेतु एक समझौते के अंतर्गत इटली का चयन कर लिया। इसके अनुसार उसके कार्यकाल के एक वर्ष में सीट नीदरलैंड को प्रदान की गई। दोनों ही देश परिषद के दो साल के कार्यकाल को बांटने हेतु तैयार हो गए। इस तरह का निर्णय सप्ताह के अंत में 5 चरणों के मतदान के बाद दोनों को एक जैसे ही वोट मिलने पर लिया गया। इस तरह के समझौते के अंतर्गत इटली 1 जनवरी को सीट प्राप्त करेगा।

इतना ही नहीं वर्ष 2018 में नीदरलैंड की सीट पर वह काबिज होगा। संयुक्त राष्ट्र में इस तरह की व्यवस्था दुर्लभ है मगर इसे अभूतपूर्व नहीं कहा जा सकता है। यह अभूतपूर्व नहीं है। बीते समय 1964 से 1965 में दोनों देशों के मध्य कार्यकाल विभाजित हो गया।

चेकोस्लोवाकिया व मलेशिया के मध्य इस तरह की व्यवस्था हुई थी। महासभा में इटली 179 वोटों के ही साथ चुनी गई। महासभा में 193 देशों की सदस्यता है। मतदान के अंतर्गत कजाकिस्तान को बोलिविया, इथोपिया व स्वीडन के ही साथ सुरक्षा परिषद के लिए चयनित किया गया।

Related News