काॅलगर्ल चाहिए तो बस डिमांड करें !

गाजियाबाद : गाजियाबाद में देह व्यापार का एक मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। दरअसल यहां देह व्यापार का धंधा जमकर फल फूल रहा है। यह व्यापार अब पाॅश काॅलोनियों में पहुंच गया है। इस मामले में लोनी पुलिस ने खुलासा किया और एक घर से छह काॅलगर्ल्स के साथ करीब तीन युवकों को पकड़ लिया है।

पुलिस द्वारा इस मामले में दावा किया गया है कि लोगों की मांग पर क्षेत्र में काॅलगर्ल को भेजा जाता था। इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की धरपकड़ में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है।

यह भी तलाशा जा रहा है कि फ्लैट किसका है। इस मामले में थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि पुलिस दल ने यहां से 6 काॅलगर्ल और 3 युवकों को पकड़ लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की है। अब आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

Related News