15 वर्षीय लड़के के साथ पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख भड़का पति, किया ये हाल

जमुई: बिहार के जमुई में प्रेम प्रसंग की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक 2 बच्चों की मां को अपने से आधी आयु से भी कम किशोर से प्यार हो गया। जहानाबाद का 15 साल का लड़का महिला के बुलाने पर जमुई स्थित महिला के घर पहुंच गया। महिला ने पति को बताया था कि युवक उसके मायके का रहने वाला है तथा किसी काम से जमुई आया है। हालांकि इसी बीच महिला के पति ने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा तथा लड़के की खूब पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों के बीच बचाव के पश्चात् मामला शांत हुआ।

दरअसल, जमुई की रहने वाली 2 बच्चों की मां फेसबुक के जरिए जहानाबाद के 15 वर्षीय लड़के के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो घटना प्रेम प्रसंग तक पहुंच गई। दोनों एक दूसरे से साथ जीने मरने की कसमे खाने लगे। बेकरारी इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे से मुलाकात करने के लिए बेचैन हो गए। फिर क्या था महिला ने लड़के के जमुई स्थित अपने घर बुला लिया। महिला ने अपने पति को कहा कि लड़का उसके मायके से आया है।

पिछले रविवार की देर रात पति ने दोनों प्रेमी युगल को एक साथ पकड़ लिया। तत्पश्चात, महिला के पति ने लड़के की खूब पिटाई कर दी। हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पूछताछ के पश्चात् पूरी वास्तविकता सामने आ गई। घटना की खबर प्राप्त होते ही आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया ने महिला के पति को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया तथा नाबालिग लड़के के घरवालों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया।

मर्डर पर वीडियो शेयर करने के बाद 16 साल की बच्ची को जान से मारने और रेप की धमकी दी गई

मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने जा रहा था शख्स, अचानक रास्ते में दिख गया चोर और फिर...

कर्नाटक में गिरफ्तार किए गए अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी

Related News