एसीपी की पत्नी की मौत के बाद गहराया सुसाइड का राज

नोएडा: अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी करने वाले ACP अमित कुमार सिंह के सुसाइड का राज अब और अधिक गहराता जा रहा है। इस पूरे मामले से परदा उठाने वाली एकमात्र गवाह अमित की पत्नी ने भी बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि अमित के गोली मारने के बाद उसकी पत्नी सरिता ने भी चौथे माले से कुदकर अपनी जान देने की कोशिश की थी।

घटना सोमवार रात की है, जब दिल्ली पुलिस के ACP अमित कुमार ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद पत्नी सरिता ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी।  बाद में उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था।

बता दें कि सरिता किसी प्राइवेट क्लीनिक में डेंटिस्ट थी। तीन महीने पहले ही दोनो नोएडा के सेक्टर 100 में शिफ्ट हुए थे। दोनो की एक 18 महीने की बेटी भी है। ऐसे में पुलिस के लिए खुदकुशी के कारणों का पता लगाना अब और मुश्किल हो गया है।  

Related News