भारत माता की जय बोलने पर ही मिलेगा स्कूल में एडमिशन

अमरेली ​: असहिष्णुता के बाद अब भारत माता की जय न बोलने का चलन जोर पकड़ रहा है। इस विवाद ने अब स्कूलों में भी दस्तक दे दी है। गुजरात के अमरेली से बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप संघाणी अपने स्कुल में भारत माता की जय नहीं बोलने पर एडमिशन नहीं दे रहे है।

संघाणी ने अपनी धाक के चार स्कूलों में ये नियम लागू किया है। एडमिशन लेने के लिए फॉर्म में भारत माता की जय लिखना अनिवार्य है। यदि किसी ने नहीं लिखा, तो उसे एडमिशन नहीं दिया जाएगा। संघाणी गुजरात बीजेपी के दिग्गज नेता है, गुजरात सरकार में वो कैबिनेट मंत्री व दो बार सांसद रह चुके है।

संघाणी सहकारिता बैंक के राष्ट्रीय फेडरेशन के चेयरमैन हैं मगर हमेशा विवादों में रहते हैं। दिलीप संघाणी गुजरात के अमरेली में चार शैक्षणिक संस्था चला रहे है, जिसमें एमवी पटेल कन्या स्कूल, टीपी गांधी हाईस्कूल, डीएम पटेल फिजियोथेरपी कॉलेज और एक प्राइमरी स्कूल है।

संघाणी का कहना है कि आज देश में ऐसे लोग है, जो राष्ट्रीय भावना को ठेस पहुंचाते है। इसलिए इस भारत भूमि में राष्ट्रीय भावना उजागर हो, इसलिए ऐसा कदम उठाया गया।

Related News