बिखरी दीपावली की रौनक, रेलों में उमड़ी भीड़

इंदौर : बाजार में दीपावली की रौनक बिखरने लगी है। बाजार गुलजार है तो वहीं खरीदी का भी सिलसिला जारी दिखाई दे सकता है। शाम होते ही बाजार रोशनी से सराबोर हो जाते है। इधर दीपोत्सव को देखते हुये रेलों में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है और इसके चलते रेलों में पैर रखने की भी जगह नहीं है।

बुधवार एकादशी से  पांच दिनों तक दीपावली त्योहार का उल्लास शहर में बिखरेगा। बाजार सज गये है, खरीदी की जा रही है और लोगों ने अपने घरों को भी रोशनी और वंदनवारों से सज्जित कर लिये है। बाजार सुबह से लेकर रात तक गुलजार है और दुकानों पर खरीददारों का तांत लगा हुआ है।

विशेषकर कपड़े, बर्तन, सोने चांदी की दुकानों पर खरीददार उमड़ रहे है। शुक्रवार को धनतेरस है, जबकि दूसरे दिन शनिवार को नर्क चैदस के साथ ही रविवार के दिन दीपावली त्योहार की धूम शहर में दिखाई देगी। इधर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है, क्योंकि लोग त्योहार मनाने के लिये अपने घरों की ओर रवाना हो रहे है।

नौकरीपेशा लोगों के साथ ही विद्यार्थी आदि जो लोग बाहरी क्षेत्रों में रहते है, वे दीपावली मनाने के लिये घर जा रहे है। इसके चलते ट्रेनों के सामान्य डिब्बों में तो भीड़ है ही, रिजर्वेशन भी खाली नहीं है।

दीपावली के पहले राज्यकर्मचारियों को सरकार का तोहफा!

Related News