सतना की बेटी ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का मान, 48 किलोग्राम भार वर्ग में जीता पदक

जबलपुर: प्रदेश के प्रतिभावान वूशु खिलाड़ी अंजुल नामदेव, शुभमनी पांडे, वैष्णवी त्रिपाठी, प्रियंका केवट इंटरनेशनल प्रतियोगिता खेलने के लिए रूस रवाना हो चुके है। मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता ने कहा है कि चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा के पदक विजेता खिलाड़ी हैं। अंजुल कई इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं स्पर्धा में भाग ले चुके हैं।

खबरों का कहना है कि मध्‍य प्रदेश को आप पर गर्व है वैष्‍णवी बिटिया रशिया में आयोजित इंटरनेशनल मास्को वुशु चैम्पियनशिप- 2024 में 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मैडल जीतकर सतना की बेटी वैष्णवी ने मध्‍य प्रदेश सहित देश का गौरव और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

 

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 30 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे: इतना ही नहीं वर्तमान में अंजुल नामदेव भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं। अंजुल विगत एशियाड में चौथे नंबर पर बने हुए है, लेकिन इस बार उनके रशिया में पदक जीतने का अवसर भी प्रदान किया है। अंजुल एशियन गेम्स में चनकवान स्पर्धा में, शुभमणि शंगदाओ में और वैष्णवी प्रियंका केवट सांदा स्पर्धा में भारत की तरफ से भाग लेने वाले है। मास्को वूशु स्टार इंटरनेशनल प्रतियोगिता में लगभग 30 देशों के खिलाड़ी भाग लेने वाले है। पूर्व में इसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश की कृष्णिका गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता ने गोल्ड मेडल जीते थे।

टायर में हवा भरने के लिए लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं! यह डिवाइस आसानी से काम करेगा

इस एसयूवी की मदद से भारत में धूम मचा रही है ये कार कंपनी, लोग इसे खरीदकर जा रहे हैं!

भारत में फोर्ड की दोबारा एंट्री, एंडेवर-मस्टैंग समेत इन मॉडल्स को इंपोर्ट किया जाएगा

Related News