नई दिल्ली : दादरी में अखलाक की मौत को लेकर नेताओं द्वारा तरह-तरह की बयानबाजी की जा रही है। इस दौरान यह बात सामने आई है कि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान द्वारा कहा गया है कि अखलाक के घर में गौमांस रखा गया था तो भी उसे मारना सही नहीं था। उन्होंने इस घटना को एक दुर्भाग्यशाली हादसा बताया। इस मामले में उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार बालियान द्वारा दादरी कांड को गलत ठहराया गया है। उत्तरप्रदेश के दादरी के बिसाहड़ा गांव में गौमांस भक्षण को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में एक मंदिर से घोषणा करवा दी गई। भीड़ द्वारा मुहम्मद अखलाक नामक व्यक्ति की पीट - पीटकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार अखलाक की हत्या करने की बात को बेहद गलत बताया गया। यह भी कहा गया है कि वे इस घटना की निंदा करते हैं। इस तरह की हत्या की जाने को बेहद गलत बताया गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा कहा गया कि उत्तरप्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी और सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तरप्रदेश में करीब 90 प्रतिशत अपराधों में सपा कार्यकर्ता सम्मिलित थे। इस दौरान पार्टी को जवाबदार ठहराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश में मांस का कारोबार करने और कसाईखानों को प्रतिबंधित करने की बात कही गई है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई न किए जाने की बात कही गई। सहारनपुर में मांस कारोबारी के ट्राले से सब इंस्पेक्टर को कुचल दिया गया। इस मामले में यह भी कहा गया कि लोकसभा चुनाव में बसपा के कादिर राणा को करीब 4 लाख मतों से हरा दिया गया।