संजय जोशी के समर्थन में अहमदाबाद में लगे मोदी विरोधी नारे

अहमदाबाद ​: अहमदाबाद में संजय जोशी के समर्थन में पोस्टर लगाए गए। दरअसल आरएसएस से जुड़े और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महासचिव संजय जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी माने जाते हैं। वे मोदी की नीतियों का समस - समय पर विरोध करते रहे हैं। उनका मानना है कि उन्हें पार्टी में यथोचित स्थान दिया जाना चाहिए। जिसे लेकर संजय जोशी और उनके समर्थक अपना विरोध जताते आए हैं।

हाल ही में अहमदाबाद में भारतीय जनता पार्टी बचाओ संजय जोशी को लाओ जैसे नारे लिखे होर्डिंग्स जगह - जगह लगाए गए। संजय जोशी के समर्थन वाले ये पोस्टर्स अहमदाबाद के घाटलोडिया, काॅमर्स 6 रास्ता, परिमल ब्रिज और विश्वविद्यालय क्षेत्र में लगाए गए। 

उल्लेखनीय है कि संजय जोशी के समर्थन में उनके समर्थकों ने अहमदाबाद क्या दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के घर के बाहर संजय जोशी को पोस्टर चस्पा हो चुके हैं। ये पोस्टर्स और होर्डिंग्स पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के घर के बाहर भी चस्पा किए गए थे।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय जोशी वर्ष 2005 में सीडी विवाद में घिरने के बाद पार्टी के विभिन्न पदों से हटा दिए गए। उनके दल में वापसी को लेकर पोस्टर्स के माध्यम से विरोध के स्वर मुखरित किए जाते रहे हैं।

Related News