सानिया-हिंगिस की जोड़ी की पहली हार

भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी को एक साथ खेलते हुए बुधवार को पहली हार मिली। सानिया और हिंगिस को पोर्श टेनिस ग्रां प्री में पेट्रा मार्टिक और स्टेफाने वोग ने सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया।
मार्टिक और वोग पहली बार साथ-साथ खेल रही हैं। दोनों ने व्यक्तिगत तौर पर एक-एक डब्ल्यूटीए खिताब जीते हैं। बुधवार की हार से पहले सानिया और हिंगिस ने इंडियन वेल्स, मियामी ओपन और चार्ल्सटन में खिताब जीता था।
इस विजयी अभियान की वजह से ही सानिया बीते सप्ताह ही विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी बनी थीं।

Related News