मेहंदी-संगीत में जमकर झूमी संभावना सेठ.....

बॉलीवुड की आइटम गर्ल के नाम से मशहूर और टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस फेम संभावना सेठ आज अपने ब्वॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी से शादी करने जा रही हैं। बुधवार को हुई संगीत और मेहंदी की कुछ फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। बता दे कि भोजपुरी फिल्म में अपने आइम नंबर और अभिनय से पहचान बनाने वाली संभावना सेठ आज अपने ब्वॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी से शादी करने जा रही हैं।

पिछले पांच साल के दोनों के इस रिश्तें पर आज शादी की मुहर लग जाएगी। बुधवार को संगीत और मेहंगी की रस्म पर संभावना जमकर झूंमती नजर आईं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस फंक्शन की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की हैं। इस फंक्शन के लिए संभावना ने रेड साड़ी लहंगा पहना था।

संगीत सेरेमनी के दौरान संभावना अपने मंगेतर के साथ बॉलीवुड के कई पॉपुलर गानों पर थिरकती नजर आईं। गौरतलब है कि अविनाश से संभावना ने घरवालों के खिलाफ जाकर इसी साल फरवरी में सगाई की थी। अविनाश पेशे से एक्टर और डांसर हैं। संभावना और अविनाश पिछले 5 साल से रिलेशन में हैं।

Related News