सास के बर्थडे पर सलमान पहुंचे गर्लफ्रेंड संग......

अभिनेता सलमान खान के नन्हे भांजे आहिल व सलमान की बहुत सी फोटो पूर्व में हमे नजर आ चुकी है. गौरतलब है की अभिनेता सलमान खान कि बहन अर्पिता खान शर्मा जिन्होंने अभी हाल ही में अपनी पहली संतान को जन्म दिया है| अर्पिता के बेटे के जन्म के बाद से ही अर्पिता व आयुष के घर पर ख़ुशी का माहौल बना हुआ है|

सुनने में आया है कि इन दिनों 'सुल्तान' की सक्सेस एन्जॉय कर रहे सलमान खान ने बुधवार को एक फैमिली फंक्शन गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ अटेंड किया। वे बहन अर्पिता खान की सास सुनीता शर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। कपल को गाड़ी की बैकसीट पर बैठा देखा गया।

सलमान के पिता सलीम खान, मां सलमा खान, सौतेली मां हेलन, भाई सोहल-अरबाज, बहन अर्पिता-अलविरा, बहनोई आयुष शर्मा, भाभी सीमा खान के साथ कई सेलेब्स पार्टी में मौजूद थे। एक्टर वरुण धवन और अमृता अरोड़ा भी वेन्यू के बाहर स्पॉट किए गए।

Related News