फिर एक साथ छोटे परदे पर नज़र आएंगे साक्षी-राम

एकता कपूर के सुपर हिट शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' की जोड़ी राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। आजकल दोनों ही बॉलीवुड में व्यस्त हैं। साक्षी तो सीधे आमिर के अपोजिट दंगल में दिखाई देंगी।  बात जब एकता कपूर की हो तो साक्षी बिना सोचे समझे भी उनको हाँ कहेंगी क्योंकि साक्षी आज जो कुछ भी है उसके पीछे एकता का बहुत बड़ा हाथ है।

फिलहाल ये खबरें आ रही है कि यह शो फिर से शुरू हो सकता है और इन्हें फिर मिलाने का काम भी एकता कपूर ही कर रही हैं। खब़र है कि एकता इसके लिए खास तैयारी कर रही हैं और वो इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने यह शो इसलिए बनाने का निर्णय लिया है, क्योंकि दोनों उनके पसंदीदा कलाकार हैं और आज भी एकता के पास उनके शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' को लेकर काफी पॉजिटिव मेल्स आते रहते हैं।

इसलिए एकता ज़ी टीवी के लिए इस शो के निर्माण की तैयारी कर रही हैं। हालांकि यह शो बहुत छोटा होगा जो 10 या 15 एपिसोड तक ही चलेगा लेकिन फिर से राम और साक्षी की जोड़ी को देखना काफी इंटरेस्टिंग होगा।

Related News