मुस्लिम महिलाओं को मिले मस्जिदों में प्रवेश

उन्नाव : विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने फिर से तीन बार तलाक को लेकर बयान दिया है। दरअसल उन्होंने मुस्लिम धर्मावलंबियों को लेकर कहा है कि तीन बार तलाक कहकर तलाक देने की उनकी प्रोसेस गलत है। यह मुस्लिम महिलाओं के प्रति अन्याय है। साक्षी महाराज ने अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव में कहा कि भारत में मुस्लिम धर्म में तलाक लेने की प्रक्रिया को सुधाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इस तरह से तलाक लेने की परंपरा गलत है। साक्षी महाराज ने इस मामले में कहा कि मुस्लिम धर्म में महिलाओं को भी मस्जि़दों में जाकर नमाज़ अता करने का अधिकार दिया जाना चाहिए।

इस्लाम में महिलाओं को पुरूषों की ही तरह बराबरी का अधिकार दिया जाना जरूरी है। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जो न्यायालय हिंदूओं से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप करता है उसे मुस्लिमों से जुड़े धार्मिक मसलों पर भी अपना निर्णय देना चाहिए।

Related News