दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्‍या में नहीं बना सकती मस्जिदः साक्षी

उन्‍नावः सुर्ख़ियो में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर सुर्ख़ियो में बने रहते कांग्रेस पर हमला बोला है। साक्षी महाराज ने बाबरी मज्जिद की बरसी के मौके पर विध्वंस मामले के मद्देनज़र जारी बहस के बीच विवादित ढांचे को जमींदोज करने का जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराया है।

साक्षी ने कहा की चाहे पूरी दुनिया बाबरी कहते कहते बाबरा क्यों नही हो जाए लेकिन दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्या में मस्जिद नहीं बना सकती है। साथ ही साथ साक्षी ने राजनीतिक पार्टीयों को बाघी स्वर में चेताया कि अगर किसी में हिम्मत हो तो वह यह कहकर बताए कि अयोध्या में मंदिर नही बनने देंगे।

आपको जानकारी देते चले कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को पीएम और राहुल गांधी को डिप्‍टी पीएम बनाने की बात कही थी। अखिलेश की इस बात पर साक्षी ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव अभी बच्चे हैं। वह केवल एक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह हैं।

Related News