सत्यव्रत के साथ बंधेगी साक्षी के रिश्तों की डोर

रोहतक : महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपना जीवन साथी तलाश लिया है। वे सत्यव्रत के साथ अपने वैवाहिक रिश्तों की डोर बांधेगी। रविवार को एक सादे समारोह में सगाई हो गई है।

सगाई के बाद अब दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। हालांकि अभी साक्षी ने शादी की बात से इनकार किया है।  गौरतलब है कि साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में कांसय पदक जीतकर भारत के नाम को गौरवान्वित किया था। जिस सत्यव्रत को साक्षी ने अपना जीवन साथी चुना है, वह पहलवान सत्यवान के बेटे है।

गुरू एक, एक साल छोटे भी

सत्यव्रत के पिता सत्यवान प्रसिद्ध पहलवान है और वे ही साक्षी व सत्यव्रत के गुरू है। इधर सत्यव्रत साक्षी से एक साल छोटे है। साक्षी की उम्र अभी 24 वर्ष है जबकि सत्यव्रत की उम्र 23 बरस बताई गई है। सत्यवान के अन्य कई ऐसे शिष्य भी है, जिन्होंने पहलवानी में नाम रोशन किया है। स्वयं सत्यवान अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हो चुके है।

साक्षी मलिक के कोच पर सस्पेंस बरक़रार

Related News