साइना नेहवाल का चाटा वाला वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली: देश की मशहूर और होनहार बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल को किसी ने चाटा मर दिया। दरअसल,सायना नेहवाल को डबस्मैश का बुखार चढ़ गया है। दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी सायना ने हाल ही में डबस्मैश पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और तीन वीडियो डाले।

इन विडियो में सायना नेहवाल फिल्म हेरा फेरी में परेश रावल के डॉयलॉग पर सायना लिप सिंक करती नजर आ रही है। इनमें परेश रावल की फिल्म हेराफेरी और अंदाज अपना अपना के संवाद को इस्तेमाल किया गया है। सायना के साथ विडियो में 2013 के राष्ट्रीय चैंपियन अक्षय देवलकर भी है। सायना नेहवाल ने यह विडियो को अपने टि्वटर पेज पर भी डाला है।

Related News