सायना को लगा तगड़ा झटका, विश्व रैंकिंग में खिसकी निचे

भारत की मशहूर और दिग्गज बैडमिंटन  खिलाड़ी सायना नेहवाल अब विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी नहीं रहीं। दरअसल गुरुवार को पेश विश्व रैंकिंग में सायना नेहवाल दूसरे क्रम पर खिसक गई हैं। जापान ओपन और डेनमार्क ओपन में खराब प्रदर्शन के करने की वजह से सायना नेहवाल को पहले पायदान से हाथ धोना पड़ा है। जापान ओपन और डेनमार्क ओपन में सायना नेहवाल को जापान की मिनात्सु मितानी के द्वारा हार का सामना करना पड़ा था।

भारत की एक अन्य महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु डेनमार्क ओपन के फाइनल में पहुंचने के बाद भी 13वें पायदान पर बरक़रार हैं। पुरुष एकल में के. श्रीकांत, पारुपल्ली कश्यप और एचएस प्रनॉय को भी नुकसान का सामना करना पड़ा है। वहीं श्रीकांत छठे क्रम पर आ गए है जबकि कश्यप दो पायदान के नुकसान से साथ 10वें क्रम पर खिसक गए है।

पेरिस में चीन के दिग्गज महान खिलाड़ी लिन डान को हराने वाले प्रनॉय 17वें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि अजय जयराम एक स्थान के फायदे के साथ 25वें क्रम पर पहुंच गए हैं।

Related News