साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहुंची उज्जैन

उज्जैन: जाँच एजेंसियों से क्लीन चिट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है कि भगवा आतंकवाद कहकर उन्हें निशाना बनाया गया था जो अब खत्म और झूठा साबित हुआ है।

साध्वी प्रज्ञा को भारी सुरक्षा बल के साथ आज भोपाल से उज्जैन भेजा गया यहां वे विहिप के पंडाल पहुंची। इस दौरान मौजूद समर्थकों से भी वे मिली। और इसी दौरान एक बच्चे से मिठाई खाकर उन्होंने अपना अनशन भी तोड़ा

प्रज्ञा के बहनोई ने बताया कि प्रज्ञा का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। फिर भी उनकी इच्छा यही थी कि वे सिंहस्थ में जाएं। प्रज्ञा का मानना है कि महाकाल दर्शन और शिप्रा स्नान से ही उनकी तबियत में चमत्कारिक सुधार हो सकता है।

Related News