सहाय को लेकर नहीं हुई एलजी - केजरी के बीच जंग

नई दिल्ली : दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच तकरार कुछ कम होती नज़र आ रही है। मामले में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग पर राज्य के वित्त सचिव एसएन सहाय को गृह सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।  कहा गया है कि गृहसचिव पद के लिए राज्य सरकार की ओर से एसएन सहाय, राजेंद्र कुमार और चेतन सांघी के नामों की सूची राजभवन भेजी गई थी। इन नामों में से श्री सहाय को गृहसचिव बनाए जाने पर मुहर लगा दी गई थी।

जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें गृह विभाग में बतौर सचिव के पद पर पदस्थ किया। दूसरी ओर कहा जा रहा है कि इस नियुक्ति से राज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच नियुक्तियों के मसले पर चल रहा गतिरोध कुछ कम होता नज़र आ रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले समय से चला आ रहा राजनीतिक गतिरोध अब थम सकता है। उल्लेखनीय है कि मार्च माह में वर्ष 1986 बैच के अधिकारी श्री सहाय को अंतरिम मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।

Related News