रूसी राष्ट्रपति पहुंचेंगे भारत, मोदी करेंगे रिझाने का प्रयास

नई दिल्ली : भारत के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। दरअसल भारत को हथियारों और महत्वपूर्ण पनडुब्बियों की खेप प्रदान करने वाले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की संस्कृति के रंग में रंग जाऐंगे। दरअसल पुतिन गोवा में 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में शामिल होंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच कई समझौतों पर चर्चा होगी लेकिन दोनों देश आतंकवाद पर भी प्रमुखतौर पर चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस मसले पर भारत रूस को अपना भागीदार बना सकता है। रूस के साथ भारत कारोबारी समझौते तो करेगा ही साथ ही वह प्रयास करेगा कि भारत के लिए रूस की भागीदारी अमेरिका की ही तरह मजबूत हो जाए।

गौरतलब है कि उरी में आतंकियों के हमलों के दौरान पाकिस्तान की सेना ने पाकिस्तान में रूस की सेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास किया था ऐसे में भारत और रूस के संबंधों पर सवाल उठने प्रारंभ हो गए थे।

Related News