रूस ने किया सीरियाई विद्रोहियों के शहर पर हमला

बेरूत। पश्चिमोत्तर सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर पर रूसी हवाई हमले में करीब 18 नागरिक मारे गए। जबकि 40 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सीरियाई आॅब्जर्वेटरी फाॅर ह्यूमन राईट्स द्वारा हमले को लेकर कहा गया है कि यह हमला इदलीब के अरीहा में हुआ। दरअसल यह क्षेत्र आर्मी आॅफ कनक्वेस्ट के नियंत्रण में बताया जाता है। रूस की इस कार्रवाई का मिला - जुला असर रहा। यह बल इस्लामी विद्रोहियों के संगठन के तौर पर जाना जाता है।

इस मामले में निगरानी संस्थान द्वारा कहा गया कि शहर के विभिन्न क्षेत्र ऐसे हैं जहां आर्मी आॅफ कनक्वेस्ट द्वारा शासन के बलों के साथ जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें अरीहा क्षेत्र को मई में कब्जा किए जाने की बात सामने आई। रूस द्वारा सीरिया में 30 सितंबर को बम धमाका किया गया।

बमबारी प्रारंभ होने पर क्षेत्र में जमकर तबाही मची। इसी दौरान शासन ने विद्रोहियों पर बम बरसाते हुए आतंकियों को अपने टारगेट पर लिया। मगर आलोचकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शासन के बल आईएसआईएस की बजाय इस्लामिक लड़ाकों को अपना निशाना बना रहे हैं। 

Related News