रूमल डिसूजा होगी अंडर- 17 टीम का हिस्सा

14 साल की रूमल डिसूजा महाराष्ट्र की अंडर-17 टीम की सदस्य है और अगले सप्ताह हरयाणा में अंडर-17 नैशनल टूर्नमेंट में भी भाग लेगी. दरअसल इस साल मई में रुमाल के दोनों पैरों की सर्जरी हुए थी, क्योकि उनके दोनों पैरों के अंगूठे की हड्डी सामान्य से अधिक बड़ गई थी. इस सर्जरी के बाद उनके हॉकी खेलने की सम्भावना बहुत कम लग रही थी लेकिन अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से उन्होंने सितंबर से हॉकी खेलना शुरू किया है.

उल्लेखनीय है कि हॉकी खिलाड़ी रूमल डिसूजा को दोनों पैरो की सर्जरी के कारण ढाई महीने तक उन्हें कंप्लीट बेड रेस्ट लेना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने वापस हॉकी खेलना शुरू कर दिया है और अगले सप्ताह हरियाणा में अंडर-17 नैशनल टूर्नमेंट में महाराष्ट्र की टीम से खेलेगी. रूमल डिसूजा ने बताया कि  ''इस दौरान मेरे मन में यही चिंता चल रही थी कि अब आगे क्या होगा? अगर अब कभी दोबारा हॉकी नहीं खेल पाई तो? अगर तय समय पर चोट से नहीं उबर पाई तो इस साल के लिए स्कूल गेम्स से मैं बाहर हो जाऊंगी.''

बता दे कि रूमल को पहले दोनों पैरों के अंगूठों की हड्डी बढ़ने के कारण हॉकी खेलने पर पैरों में सूजन और जलन होती थी, सर्जरी के बाद जुलाई में पैरों से प्लास्टर उतारा गया और अब वह स्कूल जाने लगी है.

हॉकी शिविर के लिए हुई 33 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा

गेंद छीनने की कला में कमजोर है भारतीय हॉकी खिलाड़ी- कोच शोर्ड मारिन

FIH रैंकिंग के टॉप-10 में भारतीय टीम

 

Related News