पीरियड्स, मेंसिस या माहवारी,ये शब्द सुनते ही अक्सर लोगों के भाव बदल जाते हैं। कई बार ऐसा होता है हम किसी और के सामने ये बातें नही कर सकते। घर की ही बात करे तो घर में अगर पापा हैं या भाई है तो उनके सामने भी हम इसको लेकर कोई बात नही कर सकते हैं। यह एक ऐसी शारीरिक प्रक्रिया है जो हर महीने दुनिया की हर महिला के साथ होती है। लेकिन फिर भी हम खुले तौर पर इस बारे में बात करने से कतराते हैं। अकसर पीरियड होने पर हमे ये कहा जाता है कि ऐसा मत करो ,यहाँ मत जाओ या इसे मत छुओ। क्यों होता है या इसके पीछे क्या कारण है ये तो कोई नहीं जनता लेकिन फिर भी दुनिया भर की रोक टोक महिलायो के लिए लगाई जाती है। आज ऐसे ही कुछ मिथ हम लेकर आये हैं पीरियड्स के बारे में जो बेवजह चले आ रहा हैं। * पीरियड के समय लड़कियों को अचार नही छूना चाहिए क्योंकि अचार ख़राब हो जाता है। * पीरियड्स में शैम्पू यूज़ ना करे ,बाद में परेशानी हो सकती है। * आप किचन में नही जा सकती ,क्योंकि किचन अशुद्ध हो जायेगा। * मंदिर में नहीं जा सकती ,पूजा नही कर सकती ,क्योंकि भगवन और मंदिर अशुष हो जाते हैं। * आप पुरुष को भी नही छू सकती क्योंकि आपके छूने से वो बीमार पड़ सकते हैं। * आप खट्टी चीज़े नही खा सकती ,इससे आप बीमार पड़ सकती है। * एक्सरसाइज नही कर सकती ,शरीर पर बुरा असर पड़ता है। * इस समय लड़कियों को फर्श पर सोने के लिए मजबूर किया जाता है क्योंकि इससे बिस्तर अशुद्ध होजाते है। कभी मुस्कुराते तो कभी हैरान होते जानवरों की तस्वीरें यह है दुनिया की सबसे ऊँची लकड़ी की इमारत चाणक्य नीति कहती है- जिनमे ये गुण ना हो उनसे दोस्ती ना करे गर्म तेल से हाथ डाल कर पकोड़े निकालता है ये शख्स