RSS के टुकड़े कर दिए जाएं : आज़म

नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान फिर से विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने इस बार सीधे - सीधे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर ही निशाना साध दिया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मंत्री आजम खान ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि मुसलमान एकजुट हों।

इसके साथ आरएसएस के टुकड़े - टुकड़े कर दिए जाऐं। आरएसएस से उसे आर एस एस अर्थात् एक एक शब्द अलग कर दिया गया हो ऐसा बना दें। आजम खान ने जमकर आरएसएस के खिलाफ अपना गुस्सा उतारा। मिली जानकारी के अनुसार आजम ने कहा कि आरएसएस इन दिनों सांप्रदायिकता का कुछ ज्यादा ही रंग दिखा रहा है।

उन्होंने कहा कि देवबंद, बरेलवी और शिया - सुन्नी के नाम पर मुसलमानों को लड़ाया जा रहा है। उन्होंने चैक में यसा रिजवी मार्ग का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने मुस्लिमों को एकजुट होने की अपील की। उल्लेखनीय है कि आजम खान कई बार अपने बयानों में कट्टरपंथ का जहर उगल चुके हैं। इससे कई बार उत्तरप्रदेश में धार्मिक भावनाऐं भड़की हुई हैं।

Related News