कन्नूर : केरल के कन्नूर जिले में 10 अक्टूबर को माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की समिति के सदस्य की हत्या को लेकर आरएसएस के दो कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया गया है। दरअसल इन पर एक दुकानदार की हत्या में शामिल होने का आरोप है। जिस माकपा नेता की हत्या की गई थी वह पदुविलाई स्थानीय समिति का सदस्य था। इस मामले में पुलिस द्वारा कहा गया कि रूपेश और राहुल को कन्नूर के आरएसएस कार्यालय से पकड़ा गया। इस मामले में करीब 7 लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया। दूसरी ओर मार्कर्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी अपने कार्यकर्ता की हत्या पर विरोध जताया था। दमूसरी ओर हत्या को लेकर माकपा नेताओं ने हड़ताल की थी। दरअसल हड़ताल और माकपा नेताओं के आक्रोश को लेकर 2000 पुलिसकर्मियों को अलग - अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है जिससे किसी भी तरह की विपरीत स्थिति का सामना किया जा सके। माकपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद कन्नूर के पिनारेई में 25 वर्ष बाद भाजपा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हड़ताल के दौरान परिवहन के साधन तक लोगों को नहीं मिल पाए। जो लोग रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड से शहर के अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए तैयार थे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों को नगरीय परिवहन के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।